❤️ मुम्बई मेरी जान ❤️

{सपनो का शहर मुंबई,मायानगरी, देश की आर्थिक राजधानी,बम्बई, बॉम्बे न जाने किन किन नामो से इस महान शहर को जाना जाता है,कहते है यहाँ इंसान को सांस लेने की फुरसत नही, यहाँ की जिन्दगी,यहां की सड़कें कभी रूकती नही,यहाँ की रफ्तार कभी थमती नही ये वो शहर है जहाँ आकर इंसान ने जो दिल से ,मेहनत कर के चाहा है वो हर मुकाम पाया है,ओर इस शहर ने हर किसी को अपनाया है,यहाँ पूरे भारतवर्ष की संस्कृति और सभ्यता को आपने पाया है }

पर

आजकल कुछ दिनो से मेरी मुम्बई थम सी गयी है, जरा सिसक सी गयी है,
बिंदास मुम्बईकर डर डर के कदम आगे रख रहा है,
आज अपना भी अपने से मिलने से कतर रहा है,
कैसा ये रोग का साया आया है,कैसा ये कहर बरपाया है,
कैसी गति से ये फैल रहा है, कैसे ये जिंदगी लील रहा है,

यहाँ की जीवन रेखा,मुम्बई लोकल पर ब्रेक लग चुका है,
अरब सागर पर अठखेलिया करता बचपन घरो में कैद हो चुका है,
मरिन ड्राइव का किनारा हो या चौपटियो का नजारा हो,
हर ओर पनपा यहाँ केवल घनगोर सन्नाटा है,

विश्व के कई देशो में इस रोग ने पाव पसारे है,
चीन की गलती की सजा,भुगत रहे सारे है,
भारत एक बहुसंख्यक जन का देश है,
यहाँ अनेक भाषा ,परिवेश है,
इसलिए हमें थोड़ा डर और अधिक सतर्कता दिखानी है,
ओर कोरोना को याद दिलानी उसकी नानी है,

कैसा ये पाप का उदय आया है,
भगवान के दर्शन भी जीव नही कर पाया है,
भगवान के दर पर आज लग गया ताला है,
लगता है इस मुश्किल राह का समाधान, प्रभु ने हम पर ही डाला है,

इस बार बात जरा गंभीर है, ये हमे समझना होगा,
सरकार के कदमो पर, अमल हमें करना होगा,
अब तक साथ दिया है , शायद आगे भी देना होगा,

आज सबको लग रहा है घरो में कैद हो गए,
पर अपनी ओर दुसरो की सुरक्षा के लिए ये कदम जरूरी हो गए,
चिंता सबको यही सता रही है कि कितने दिन बंद रहेगी दुकान,
पर सोचो जरा,कैसे जा पाओगे दुकान, जब नही बचेगी जान,

जनता हड़बड़ी में चूक किये जा रही है,
इसलिए प्रशाशन कठिन कदम उठा रही है,
आजकल कही कहीं पब्लिक प्लेस का हाल देखो तो ,
लग रहा है जनता स्वयं मुसिबत बुला रही है,

थोडे संयम और समजदारी से हमको आगे बढ़ना है,
ओर कोरोना की इस जंग में , हमें जीत पर चढ़ना है,

हिंदुस्तान को एक बार फिर यही दिखाना है,
भले कितने हो मतभेद हम सब मे पर,
मुसीबत में हम सब साथ है,
ओर यही दुनिया से अलग करने वाली, हिंदुस्तान में बात है,

सेवाकर्मियों के जज्बे को सलाम है,
उनके प्रति कृतज्ञ पुरा हिंदुस्तान है,
उनके साहस को समर्थन दे ,
ओर बैठ कर घरो में , उन्हें वन्दन करे!…✍️hsmk

कोरोना को रोकोना…

क्योकि अब सम्भल गए तो जीवन संवर जाएगा
वर्ना जीवन मे केवल पछतावा रह जायेगा….

Leave a comment